आगरा। गुजरात के सूरत में खो-खो इंडिया सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 15 जनवरी तक आयोजित होगी। यूपी की बालिका टीम का कोच आगरा के गजेंद्र सिंह दिनकर को बनाया गया है। उनके कोच बनने पर आगरा खो-खो संघ के सचिव शकील खान, अध्यक्ष प्रथम दंडोतिया, मनीष दिवाकर, ऋषि अवस्थी, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार ने खुशी जताई।