आगरा। महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 4 विकेट से हरा दिया। कोलकाता में खेले गए इस मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 215 रन बनाए। गेंदबाजी में निरंतरता की कमी टीम पर भारी पड़ गई। यूपी की ओर से कप्तान आगरा की याशिका ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 68 गेंद पर 63 रन बनाए। इसमें आठ चौके शामिल रहे। उनकी यह पारी भी टीम के काम न आ सकी। दिल्ली ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।