आगरा। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। लाडम क्रिकेट क्लब और गहर्रा खुर्द क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही। पहले मैच में लाडम क्रिकेट क्लब ने 16 ओवर में 112 रन बनाए। नगला सिकरवार की टीम 16 ओवर में 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लाडम क्रिकेट क्लब ने 26 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच गहर्रा खुर्द क्रिकेट क्लब और रोडीज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। गहर्रा खुर्द क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 88 रन बनाए। उतरी रोडीज क्रिकेट क्लब की टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गहर्रा खुर्द क्रिकेट क्लब ने 19 रन से मैच जीत लिया। इस दौरान अजयराज चाहर, दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, गंभीर पहलवान, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर, राकेश चाहर, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।