फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: फिल्म 'गदर 2' देखने गए युवकों की पिटाई, सिनेमा हॉल में इस बात को लेकर हुआ विवाद

Fri, 18 Aug 2023 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पन्ना पैलेस में फिल्म गदर 2 देखने के लिए आए युवकों के साथ मारपीट हो गई। मामले में थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने सिनेमा हॉल के मैनेजर समेत 13 पर केस दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
गदर 2 के शो में हुई मारपीट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर में पन्ना पैलेस टाॅकीज के मैनेजर सहित दो नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एक ग्राहक ने मामले की शिकायत की। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, टाॅकीज प्रशासन ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन

 

ये है मामला

नगला खेरिया, कमाल खां निवासी लक्ष्मण सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पन्ना पैलेस टाॅकीज के मैनेजर, मुकेश शर्मा, रवि गोयल और उनके 8-10 साथी को आरोपी बनाया है। लक्ष्मण ने बताया कि वह बीएससी का छात्र है। 15 अगस्त पर फिल्म गदर-2 की दोपहर 3-6 के शो की पन्ना टॉकीज में ऑनलाइन टिकट बुक कराई थीं। उन्हें डीसी में ए-6, 7, 8, 9, 10 सीट नंबर मिले। मगर, एक दोस्त नहीं आया। चार दोस्त समय पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें -  टूट रही रिश्तों की डोर: सात महीने में 10 हत्या, दिल दहला देंगी पति, ससुर और बेटे के कातिल बनने की ये वारदातें
 

बुला ली पुलिस

आरोप लगाया कि टाॅकीज में अपनी सीट पर जाने पर मैनेजर मुकेश शर्मा 8-10 साथियों के साथ आए और मारपीट करने लगे। पेट में डंडा मार दिया, जिससे उनके चोट लग गई। उन्होंने 112 नंबर पर काॅल करके पुलिस बुला ली। घटना से फिल्म देखने आए लोग दहशत में आ गए। भगदड़ मच गई। सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कहा तो रवि गोयल ने धमकाया। कहा कि हाल के कैमरे काम नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
 
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बलवा, मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज किया गया है। सीट के लिए विवाद हुआ था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मैनेजर मुकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि युवकों ने आगे की सीट बुक की थी। वह पीछे की सीट पर बैठना चाहते थे। ग्राहकों का आपस में विवाद हुआ है। उनके किसी कर्मचारी से कोई विवाद नहीं हुआ है। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें