आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में मलूपुर अंडरपास के निकट पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी गब्बर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसे पैर में गोली लगी है।
थाना क्षेत्र के गांव उजरई मलुपुर के रजवाहा के पास 3 मई को जुए के विवाद के बाद बाइक सवार युवक सचिन को गोली मारकर घायल किया गया था। इस घटना में सचिन और उसके दोस्त दीपक पर हमला किया गया था, जिसमें सचिन घायल हो गया था और उसकी बाइक पर भी दो गोलियां लगी थीं।