केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया सत्र का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में जी-20 देशों की पहली बैठक आज है। समिट में आने वाले मेहमान महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर भी चिंतन और मंथन करेंगे। पहले सत्र का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री बेनी रानी मौर्य भी इस दौरान मौजूद रहीं। चार सत्रों में पैनल बनाकर चर्चा हुई।
होटल ताज कन्वेंशन में समिट शुरू हुई। पहले सत्र में शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि भारत का जी-20 देशों की अध्यक्षता करना ऐतिहासिक पल है, जो भारत की विश्व बंधुत्व की नीतियों को दर्शता है। सलीमा अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए फ्रेंडली इन्वायरमेंट होना चाहिए। उनकी सुविधा के अनुसार कार्यालय होने चाहिए।
बता दें तदुनिया में महिला सम्मान की सबसे बड़ी निशानी ताजमहल के इस शहर को भारत सरकार ने इस विषय पर चर्चा के लिए चुना है। इस मुद्दे से दुनिया को यह दिखाने की कोशिश है कि 400 वर्ष पहले से न केवल आगरा बल्कि हिंदुस्तान महिला सशक्तिकरण की मिसाल है।