फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20: सैलानियों के लिए 3:30 बजे तक खुला रहेगा आगरा किला, जानें क्या है आदेश

Sat, 11 Feb 2023 09:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जी-20 प्रतिनिधिमंडल के आगमन की वजह से आगरा किले को बंद करने का आदेश दिया गया था, जिसमें परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 मेहमानों का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आगरा किले की शनिवार को पूरे दिन की बंदी के आदेश को वापस ले लिया। देर रात संशोधन आदेश दिए गए। अब आगरा किला सुबह से अपराह्न 3:30 बजे तक सैलानियों के लिए खुला रहेगा। उसके बाद आम पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। शाम को जी-20 देशों के मेहमान यहां प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन


अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल ने शुक्रवार रात 11 बजे आदेश जारी किया कि किला शनिवार को खुला रहेगा। पहले संस्कृति मंत्रालय ने जी-20 प्रतिनिधिमंडल के आगमन की वजह से पूरे दिन के लिए किला को बंद कर दिया था। ऑनलाइन टिकट भी वेबसाइट पर बंद कर दी गई थी।

किले में मैपिंग और शो का ट्रायल

शुक्रवार को आगरा किला में लाइटिंग, प्राेजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल किया गया। किले के गेट से लेकर अंदर जहांगीरी महल, दीवान ए आम, मुसम्मन बुर्ज समेत क्षेत्रों में लाइटिंग की गई। यहां अंदर दीवान-ए-आम में प्रोजेक्शन मैपिंग का ट्रायल किया गया। इसके लिए विशेष अनुमति ली गई है। शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो पूरा करना होगा। शुक्रवार को अधीक्षण पुरातत्वविद डा. राजकुमार पटेल और इंजीनियर अमरनाथ गुप्त ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें