फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से निखरेगा विद्यार्थियों का भविष्य

Mon, 08 Jul 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित होने वाली अभ्युदय कोचिंग का सोमवार को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही कोचिंग में नीट की कक्षाएं संचालित होने लगी हैं। कोचिंग में नीट के 69 छात्र-छात्राओं का भविष्य निखरेगा।प्रधानाचार्य डीएस पाल ने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम ही अभ्युदय है। इसलिए यह कोचिंग मात्र नहीं है, यह युवाओं के सर्वांगीण विकास का पथ प्रदर्शक बनेगा, इसी विश्वास के साथ शासन ने इस योजना को शुरू किया है। छात्र-छात्राएं मन लगाकर इस कोचिंग में अपनी शिक्षा ग्रहण करें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। कोर्स को-ऑर्डिनेटर रिचिता त्रिपाठी ने कहा कि कोचिंग में नीट के 69 छात्र-छात्राओं के पढ़ने की व्यवस्था की गई है। कोचिंग में शिक्षा की व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत कर अपनी तैयारी करें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। विषय विशेषज्ञ के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें