फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल के जर्जर भवनों में बच्चों की जान से खेल रहा शिक्षा विभाग

Mon, 08 Jul 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले का बेसिक शिक्षा विभाग बारिश के मौसम में नन्हे-मुन्ने बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। जिले के 167 जर्जर चिन्हित किए गए परिषदीय स्कूलों में बच्चे अभी भी पढ़ रहे हैं। चिन्हित किए जाने के बाद भी इन बच्चों को नजदीकी अन्य स्कूल में स्थानांतरित नहीं किया गया है। बारिश के दौरान इनमें कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। शासन के निर्देश पर जून माह में जर्जर हो चुके विद्यालय भवनों या कक्षा कक्ष का सर्वे कराया गया। सर्वे में 167 स्कूल जर्जर अथवा गिरासू चिन्हित किए गए। इन स्कूलों के भवन या कक्षा कक्ष जर्जर हो चुके हैं। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम के चलते जिले में कई निजी भवन गिरने के हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में इन जर्जर स्कूल के भवन या कक्ष के गिरने की भी संभावना लगातार बनी हुई है लेकिन इसके बाद भी इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी अन्यत्र नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरित नहीं किया गया है। जिससे यहां कभी भी हादसे की संभावना लगातार बनी हुई है।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी 27 जून को समीक्षा बैठक में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गर्मी के अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए थे। शिक्षा विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इन स्कूलों में अभी भी बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे हैं। इन भवनों का तकनीकी मूल्यांकन समिति से जांच कराकर आख्या के उपरांत निष्प्रयोज्य भवनों का ध्वस्तीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक यह कार्य भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें