फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के लिए झोंकी पूरी ताकत

Wed, 25 Nov 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों पर हमले और हत्याओं से दहशत में आए शहर के कारोबारियों ने बुधवार को आगरा बंद का एलान किया है। पहले ग्रोवर हत्याकांड, फिर सराफ धन कुमार जैन पर जानलेवा हमले और अब धरने के दौरान पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज से गुस्साए व्यापारी बुधवार को अपने प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खोलेंगे। सभी व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं ने बंद का समर्थन किया है। राजनैतिक दलों का भी समर्थन मिल गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सराफा कारोबारियों के फव्वारा पर धरने के बाद सभी व्यापारिक संगठनों की बैठक शहीद स्मारक पर हुई। इसमें आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, सराफा कमेटी के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, नेशनल चेंबर अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, गागन दास रामानी, व्यापारी नेता गोविंद अग्रवाल, चुन्नी लाल गुप्ता, रमनलाल गोयल के साथ पांच दर्जन से ज्यादा व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगरा बंद को समर्थन दिया। शाम को हुई बैठक में तय हुआ कि अपने क्षेत्रों में सभी व्यापारिक संगठन प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे।
टीएन अग्रवाल ने बताया कि शू फैक्टर्स फेडरेशन सहित सभी संगठनों से बात करके बंदी तय की गई है। आईजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए। आनंद अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने धन कुमार जैन मामले में कोई खुलासा किया है, लेकिन उसकी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में बाजार बंद रहेगा। बैठक में नवीन जैन, राकेश चौहान, राकेश गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, हरेश शर्मा, विजय शिवहरे, प्रमोद गुप्ता, शिशिर भगत, रवींद्रपाल सिंह टिम्मा, लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, दीपक अग्रवाल, राजीव बंसल, विजय गुप्ता ने पूर्ण समर्थन किया है।
विज्ञापन

ये संगठन दे रहे बंद को समर्थन
आगरा व्यापार मंडल, सराफा क मेटी, आगरा मंडल व्यापार संगठन, आगरा क्लाथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, नेशनल चेंबर, सिकंदरा इंडस्ट्रियल एसो., बोदला मार्बल एसो., फेडरेशन आफ ट्रेवल एसो., आगरा मशीनरी एंड हार्डवेयर, आगरा लोडिंग टेंपो एसो., टैक्सेशन बार एसो., अधिवक्ता परिषद, नेशनल मेडिक ो आर्गनाइजेशन, आगरा बार एसो., आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन, आईसीएआई, ताज रोड ट्रेड एसो., सदर बाजार एसो., उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, फाउंड्री नगर एसो., किराना कमेटी, लुहार गली एसो., मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति, लोहामंडी बाजार संघ, शिवाजी मार्केट एसोसिएशन सहित पांच दर्जन से ज्यादा संगठन बंदी में साथ रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें