फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां शुरु, पुलिस लाइन में हुआ परेड का रिहर्सल

विज्ञापन
कासगंज सोरों में पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल करते जवान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन के द्वारा गणतंत्र दिवस को लेकर रूपरेखा तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

सोरों में पुलिस लाइन में जवानों ने कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के बीच गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल की। सुबह 7 बजे से ही पुलिस बल के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया। पटियाली सीओ गवेंद्र सिंह गौतम के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन में जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया।
पुलिस लाइन प्रभारी हकीमुद्दीन ने परेड का नेतृत्व किया। गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास में जनपद के सभी थानों के पुलिस बल के अलावा महिला पुलिस, यातायात पुलिस, वायरलैस, सर्विलांस, डायल 100, फायर सर्विस, एसओजी के जवानों ने भी प्रतिभाग किया। वहीं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लव गुप्ता ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने के लिए रुपरेखा तय की हैं। इसके अलावा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लव गुप्ता ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने के लिए रूपरेखा तय की हैं। पालिका परिसर में झंडा सुबह साढ़े आठ बजे फहराया जाएगा। पालिका परिसर में सदर विधायक एवं पालिकाध्यक्ष रजनी साहू झंडा फहराएंगी। इसके अतिरिक्त बारहद्वारी घंटाघर, मेहता पुस्तकालय एवं स्मृति स्तंभ पर भी झंड फहराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि झंडा फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नगर की साफ सफाई की व्यवस्था के लिए पालिका कर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
विज्ञापन

गौरव सेनानी एकता समिति के अध्यक्ष आरएस चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा। सहावर गेट स्थिति कैंप कार्यालय पर ध्वज फहराने के बाद कैंप कार्यालय से रैली आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने सभी समिति के सदस्यों से समय पर कैंप कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

कासगंज सोरों में पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल करते जवान- फोटो : KASGANJ

कासगंज सोरों में पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल करते जवान- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें