आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस एचएमए फूड एक्सपोर्ट लिमिटेड पर छापा मारा। पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, प्लेट-हुक में जंग लगी हुई थी। एफएसडीए ने स्लाटर हाउस संचालक को सुधार का नोटिस दिया है। तीन साल के पशु वध का विवरण तलब किया है।
मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और एफएसडीए को जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल की ओर से शिकायत मिली कि इस स्लाटर हाउस में तय पशुओं से अधिक वध हो रहा है, व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं और वित्तीय अनियमितताएं हैं।
इस पर टीम ने स्लाटर हाउस पर छापा मारा। निरीक्षण करने पर पाया कि ट्रे वाशिंग सेक्शन, चिलर सेक्शन में हुक और वॉल गार्ड में जंग लगी प्लेटें थी। कोनों में ही निस्प्रयोज्म सामग्री जमी हुई थी। दीवार-छतों पर सीलन थी, प्लास्टर गिर रहा था।