फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर...600 किलो रंगीन पापड़ और 41 किलो खटाई जब्त; जांच के लिए भेजे 16 नमूने

Mon, 10 Mar 2025 10:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

त्योहार पर एफएसडीए की टीम ने छापेमारी तेज कर दी है। टीम खंदाैली ि स्थत आदर्श फूड्स प्रोडक्ट्स पर पहुंची। मिलावट की आशंका पर बड़ी मात्र में खाद्य सामग्री जब्त की।
विज्ञापन
जांच करती एफएसडीए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने खंदौली स्थित आदर्श फूड्स प्रोडक्ट्स में छापा मारा। मिलावट की आशंका पर मैदा के 600 किलो रंगीन पापड़ जब्त किए। दाऊजी रोड स्थित मां कैला देवी ट्रेडर्स पर 41 किलो खटाई जब्त की गई।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि आदर्श फूड्स प्रोडक्ट्स में होली के लिए पापड़ बनाए जा रहे थे। इसमें सिंथेटिक रंग मिलाने की आशंका है। जब्त पापड़ की कीमत करीब 24 हजार रुपये है। मां कैला देवी ट्रेडर्स में मिलावट की आशंका पर जब्त खटाई की कीमत करीब 3280 रुपये है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम ने गुझिया, बर्फी, डोडा बर्फी, मैदा, नारियल बूरा, आलू चिप्स, पापड़, पनीर, मिश्रित दूध, कचरी, काजू, उड़द की दाल समेत 16 नमूने लैब भेजे हैं। जांच में फेल मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें