फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने 250 किलोग्राम सोनपपड़ी नष्ट कराई 

Fri, 28 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खोआ मंडी में भी की छापेमारी, 10 सैंपल लिए, फाउंड्री नगर से चीज के सैंपल लिए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी की। खोआ, बरफी, स्किम्ड मिल्क, हल्दी, रंग, सोनपपड़ी, मूंगफली और चीज के कुल 22 सैंपल लिए। नगला जार, पोइया चौराहा स्थित राम खिलाड़ी के प्रतिष्ठान से 250 किलोग्राम सोनपपड़ी नष्ट कराई। 
विज्ञापन

  अभिहीत अधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया कि सोनपपड़ी मैदा और रंग मिलाकर बनाई जा रही थी। पिस्ता के नाम पर मूंगफली को अखाद्य रंग से रंगा जा रहा था, जिससे वह पिस्ता की तरह नजर आए। टीम ने मौके पर ही सोनपपड़ी नष्ट करा दी। प्रतिष्ठान से चार सैंपल सोनपपड़ी, रंगीन मूंगफली, रंग और हल्दी के लिए। वहीं फाउंड्री नगर की अजंता डेयरी से चीज के दो सैंपल लिए। टीम को क्वालिटी पर शक था। 
  टीम ने सुबह करीब नौ बजे खोआ मंडी, बालूगंज में छापेमारी की। यहां से खोआ के 10 सैंपल लिए गए। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। खोआ बेचने पहुंचे कई विक्र्रेता भाग निकले। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। छापा मारने वाली टीम में मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार मिश्रा और कई खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन


देहात क्षेत्र में भी की छापेमारी 
आगरा। एफएसडीए ने बाह में नीरज गुप्ता के यहां से बर्फी, खेरागढ़ में अरब सिंह के यहां से मिश्रित दूध, किरावली में रविंद्र कुमार के यहां से बर्फी, आशीष कक्कड़ के यहां से स्किम्ड मिल्क के सैंपल लिए। जांच के बाद वस्तुस्थिति सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें