फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क हादसे में छात्र की मौत के विरोध में जाम लगाने का प्रयास

Sat, 18 Feb 2023 06:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की सुबह छात्र की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा कर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई किये जाने एवं आर्थिक सहायता की मांग की गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों के समझाने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम वरा निवासी छात्र मंजेश (16) पुत्र अवधेश की बृहस्पतिवार को परीक्षा देने जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई किये जाने एवं आर्थिक सहायता मांगे जाने की मांग करते हुए परिजन और ग्रामीण सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी गंजडुंडवारा हरिभान सिंह राठौड़ और थाना सुन्नगढी प्रभारी अवनीश कुमार गांव वरा पहुंच गए। तहसीलदार पटियाली अरविंद गौतम भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया और कार्रवाई किये जाने का विश्वास दिलाया गया। इसके बाद परिजन माने और छात्र के शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता दिलाई जाने का प्रयास किया जाएगा।
- अरविंद गौतम, तहसीलदार पटियाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें