फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना की धार से अबू धाबी तक कुमकुम ने लहराया परचम

Sat, 14 Feb 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
तैराक कुमकुम
विज्ञापन
आगरा। यमुना में तैराकी सीखने वाली शहर की बेटी कुमकुम गुप्ता ने अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मेहनत का दम दिखाया है। अबू धाबी के मोहम्मद बिन जायद सिटी स्थित स्विमिंग पूल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मास्टर ओपन तैराकी प्रतियोगिता में कुमकुम ने तीन रजत पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि कुमकुम वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला में कार्यरत हैं। वह लंबे समय से तैराकी में सक्रिय हैं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने चार स्पर्धाओं में भाग लिया और तीन में पदक हासिल किए। कुमकुम गुप्ता ने प्रतियोगिता में 2.5 किमी ओपन वॉटर स्विमिंग समुद्र में तैराकी में रजत पदक जीता। स्विमोथॉन 7.5 किमी ओपन वॉटर स्विमिंग और 5 किमी रनिंग को 49 मिनट में पूरा कर रजत पदक अपने नाम किया। 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पांचवां स्थान हासिल किया है।
कुमकुम, हाल ही में नेपाल में आयोजित एसबीकेएफ अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले राधेश्याम गुप्ता की पुत्री हैं। खेल का जज्बा उन्हें परिवार से विरासत में मिला है। जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल और सचिव उमेश शर्मा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें