भोगांव। बड़ा बाजार निवासी एक युवक के खाते से शातिर ने 13 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
बड़ा बाजार निवासी अमन ने बताया कि फोन ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने वाली एक कंपनी की ओर से उसे कई सुविधाएं देने की बात कही गई। उसको एक कोड भेजकर स्कैन करने के लिए कहा गया। जैसे ही उसने कोड को स्कैन किया। खाते से करीब 13 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद