फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सैमरा गांव में ग्रामीणों के एलान के बाद शुक्रवार बाजार बंद, दिनभर डेरा डाले रहे अफसर

Fri, 17 May 2019 10:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सैमरा गांव में पुलिस और प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली क्षेत्र के ग्राम सैमरा में पिछले दो माह से लग रहा शुक्रवार बाजार को ग्रामीणों के विरोध के कारण बंद कर दिया गया। इस चलते कोई दुकानदार बाजार लगाने नहीं आया। हालांकि टकराव की संभावना को देखते हुए सुबह से ही गांव में फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसडीएम और सीओ भी डटे रहे। 
विज्ञापन


गांव में एसडीएम ने पहुंच कर ग्रामीणों को बताया कि शुक्रवार बाजार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए ग्रामीणों की मांग पर शुक्रवार बाजार को बंद करा दिया गया है। सैमरा में पिछले दो महीनों से सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को मेला ग्राउंड में बाजार लग रहा था। 

बाजार में हाथरस, अलीगढ़, आगरा, सादाबाद आदि जगहों से आकर लोग दुकान लगाते थे। ग्रामीणों का कहना है कि जब से गांव में शुक्रवार बाजार लगने लगा है, तभी से चोरी आदि की वारदात बढ़ गई हैं। अभी चार दिन पूर्व गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद भी हुआ था। जिसकी चिंगारी अभी भी सुलग रही है। इसके बाद ही बाजार बंद कराने का एलान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में डेरा डाले रहे अफसर

ग्रामीणों का मानना है कि शुक्रवार बाजार में आने वाले कई दुकानदार गांव में रह रहे दूसरे समुदाय के रिश्तेदार भी हैं। जिससे कभी भी गांव में बवाल हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने बाजार बंद कराने के बारे में एसडीएम एत्मादपुर और विधायक रामप्रताप सिंह चौहान को भी अवगत कराया था। 

ग्रामीणों के विरोध के कारण इस शुक्रवार को कोई भी दुकानदार बाजार लगाने नहीं आया। वहीं गांव में टकराव की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम एत्मादपुर अमरीश कुमार बिंद खुद पुलिस फोर्स के साथ गांव में डेरा डाले रहे। 

सैमरा में लगने वाले शुक्रवार बाजार को बंद कराने का एक पहलू यह भी माना जा रहा है की जब से गांव में शुक्रवार बाजार लगने लगा है, बाईसी की ज्यादातर महिलाओं ने यहीं से खरीदारी शुरू कर दी थी। साथ ही खरीदारी के पैसों के लिए आए दिन घरों में झगड़े भी होने लगे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें