फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेस के फ्रीज खाते खुलवाए जाएं

Sat, 23 Mar 2024 12:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के फ्रीज खाते खुलवाए जाएं
विज्ञापन


मैनपुरी। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है। ज्ञापन में कहा है कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस के फ्रीज किए गए खाते खुलवाए जाएं। ताकि कांग्रेस के खातों का संचालन हो सके।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करके डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि सरकार के इशारे पर आयकर विभाग ने कांग्रेस, युवक कांग्रेस, छात्र संगठन के खातों को फ्रीज कर दिया है। जो मुख्य विपक्षी दल के खिलाफ साजिश तथा लोकतंत्र की हत्या है। लोकसभा चुनाव के समय हो रही इस तरह की कार्रवाई से कांग्रेस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा है कि कांग्रेस के फ्रीज किए गए खाते खुलवाए जाएं। मनोज कुमार शाक्य, वीरराज सिंह कश्यप, सुमित निगम, कुंदन कठेरिया, तौफीक आलम, प्रियांश गौतम, सुरजीत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें