फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन

Wed, 28 Jun 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का निधन
विज्ञापन


राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी



कुसमरा।



इंदरपुर सुजानपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का मंगलवार की रात निधन हो गया। बुधवार की सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


चौकी क्षेत्र के गांव इंदरपुर सुजानपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामलाल कश्यप की पत्नी राजवती (60) कुछ समय से बीमार थीं। मंगलवार की रात को उनका निधन हो गया। जानकारी होने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, लेखपाल स्वदेश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि विजय शाक्य, अनिल गुप्ता, रामप्रकाश आचार्य, अवधेश सिंह, रवींद्र सिंह, ज्ञान सिंह आदि गांव पहुंचे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तहसीलदार एवं अन्य लोगों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें