फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


बिछवां थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा जेल

संवाद न्यूज एजेंसी



बिछवां।



थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 15 जून को किशोरी के गायब होने के बाद परिजन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बरामदगी के बाद पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए थे। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 15 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 16 वर्षीय पुत्री को अभिषेक यादव निवासी गांव हवेली अगवा कर ले गया है। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। 22 जून को पीडि़ता पुलिस को मिल गई। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए। इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। बुधवार को पुलिस ने फर्दपुर पुल के पास से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें