फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में राशन वितरण: पहले दिन 7.44 लाख कार्डधारकों में से 39,078 को ही मिला राशन

Sun, 12 Dec 2021 04:00 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अंत्योदय कार्ड धारकों को इस माह राशन कार्ड पर गेहूं और चावल के साथ दाल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और आयोडाइज्ड नमक भी फ्री दिया जाएगा। इसका वितरण 12 से 20 दिसंबर तक किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
आगरा: राशन की दुकान पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 12 दिसंबर से राशन मिलना शुरू हो गया है। इस बार कार्ड धारकों को गेहूं और चावल के साथ रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, दाल (चना साबुत) और आयोडाइज्ड नमक भी मुफ्त में दिया जा रहा है। जिले में पहले दिन 7.44 लाख राशन कार्ड धारकों में से 39,078 को ही राशन दिया जा सका। यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। 

विज्ञापन


पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र में 17,341 और शहरी क्षेत्र में 21,737 कार्ड धारकों को राशन दिया गया। प्रत्येक कार्ड पर एक किलोग्राम दाल (चना साबुत), एक लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक दिया जा रहा है। इसके साथ अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं और 15 किलोग्राम चावल व पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं और दो किलोग्राम चावल निशुल्क दिया जा रहा है। 
सुबह 11:30 बजे पहुंचा राशन
नगला गंगाराम, लोहामंडी स्थित विजेंद्र सिंह की राशन की दुकान पर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, दाल (चना साबुत) और आयोडाइज्ड नमक का पैकेट पूर्वाह्न 11:30 बजे ही पहुंचा। इसके बाद सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। दोपहर 12:30 बजे के बाद वितरण शुरू हो सका। दुकानदार विजेंद्र सिंह ने बताया कि 50 कार्ड धारकों का ही राशन मिला है। भोगीपुरा, शाहगंज स्थित लक्ष्मी देवी की राशन दुकान पर दोपहर 12:20 बजे तक राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका था। यहां मशीन खराब थी। 

विज्ञापन

टीका न लगवाने वालों को राशन नहीं दिया 
राशन दुकानदारों ने विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कोरोना का टीका न लगवाने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को राशन नहीं दिया। ककरैठा के राशन दुकानदार वेद प्रकाश ने बताया कि एक कार्ड धारक ने लिखकर दिया कि उसकी पत्नी को डायबिटीज है, टीका नहीं लग सकता, तभी उसको राशन दिया। सिकंदरा निवासी अनीता ने बताया कि वह टीकाकरण का प्रमाणपत्र नहीं ले गई, इसलिए ककरैठा स्थित दुकान से उन्हें राशन नहीं दिया। 

राशन दुकान बंद रहने की शिकायत 
वार्ड-75, आवास विकास सेक्टर-सात में स्थित राशन दुकान पर राशन वितरण अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन ने किया। उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 स्थित राशन की दुकान बंद रही। इसकी जानकारी डीएसओ संजीव सिंह को दी गई। 
    
अकोला ब्लाक के गोदाम पर ही नहीं पहुंचा 
राशन दुकानों से वितरण के लिए अकोला ब्लाक के गोदाम पर ही रिफाइंड ऑयल, दाल और नमक नहीं पहुंचा। इससे राशन की दुकानों से वितरण शुरू नहीं हो सका। बाकी सभी ब्लाकों में पहुंच गया और वितरण शुरू भी करा दिया गया। 
विज्ञापन

एक-दो दिन में पर्याप्त आपूर्ति हो जाएगी
जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) की ओर से पैकिंग कराकर रिफाइंड ऑयल, दाल और नमक की आपूर्ति की जा रही है। अकेला आपूर्तिकर्ता होने से समय लग रहा है। एक दो दिन में पर्याप्त आपूर्ति हो जाएगी।

खरीदना नहीं पड़ रहा राशन
ककरैठा के जसवंत सिंह ने कहा कि कोरोना काल में नौकरी चली गई। ऐसे में निशुल्क राशन दिए जाने से बड़ी राहत मिली है। राशन खरीदना नहीं पड़ रहा है। सिरकी मंडी की रेखा ने कहा कि सरसों तेल और रिफाइंड ऑयल अब बहुत महंगा हो गया है। एक लीटर रिफाइंड ऑयल से 15 से 20 दिन का काम तो चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें