आगरा। विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इसके आदेश जारी किए हैं।
अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा कुमार ने बताया कि किसी भी स्मारक में प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि ताजमहल में मुख्य मकबरे में मौजूद शाहजहां-मुमताज की कब्रें देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। यहां भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। स्मारक के बाहर के सभी टिकट काउंटर बंद रहेंगे। विश्व धरोहर दिवस पर स्मारकों में पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें स्मारकों को सहेजकर रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।