फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज, किला और सीकरी समेत सभी स्मारकों में 19 को मुफ्त प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। इस दिन ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, महताब बाग समेत सभी स्मारकों में पर्यटक निशुल्क प्रवेश कर सकेंगे। विरासत को सहेजने के संदेश के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सभी स्मारकों में मुफ्त प्रवेश का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। 19 नवंबर को देशभर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऐसे में आगरा में भी सभी स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट प्रवेश कर पाएंगे। ताजमहल में मुख्य मकबरे पर जाने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये का निर्धारित टिकट लेना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। स्मारकों में विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। स्कूली बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी जिनमें उन्हें धरोहर सहेजने के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें