आगरा। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आगरा विकास मंच की ओर जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में 13 नवंबर को निशुल्क शिविर लगेगा। इसमें जांचें और दवाएं निशुल्क हैं। साथ ही विभिन्न रोगों के 10 चिकित्सक सेवाएं देंगे।
जयपुर हाउस में पोस्टर जारी करते हुए मंच अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि शिविर सुबह 7 से 10 बजे तक चलेगा। लॉटरी सिस्टम से पांच इंसुलिन इंजेक्शन भी दिए जाएंगे। मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके अग्रवाल और डॉ. विकास जैन ने बताया कि अनियंत्रित मधुमेह से हृदय रोग, किडनी, आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। नसों को भी नुकसान पहुंचता है।
शिविर में फिजीशियन डॉ. रमेश धमीजा, सर्जन डॉ. सुनील शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन, डॉ. हंस जैन, फिजियोथेरेपिस्ट अनिल कुशवाहा समेत अन्य चिकित्सक सेवाएं देंगे। इस दौरान अनिल वर्मा, जयराम दास, सुशील जैन, संदेश जैन, अरुण अग्रवाल, मुकुल प्रसाद गर्ग, राकेश जैन आदि भी मौजूद रहे।