आगरा। माधव मिलन व नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से रविवार को विजय नगर काॅलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर में लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर में 168 लोगों की जांच हुई। शिविर में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, विटामिन डी, थाइराइड समेत कई जांचें निशुल्क की गईं। डाॅ़ बसंत गुप्ता ने ईसीजी किया। इस दौरान आलोक आर्या, अशोक अग्रवाल, डाॅ़ नरेश सूद, अरुण गुप्ता, रवी गुप्ता, आलोक अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, डॉ़ पवन गुप्ता, रुपल अग्रवाल, अंकुश, अनिल आदि मौजूद रहे।