फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक से पैसे निकालने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान! आगरा में सक्रिय हुआ गिरोह; बुजुर्ग महिला की उड़ाई रकम

Thu, 11 Jun 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एसबीआई शाखा में दो युवकों ने नकली नोट चेक करने के बहाने बुजुर्ग महिला के रुपये बदल दिए। बाद में गड्डी गिनने पर 24,500 रुपये गायब मिले, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बैंक में रकम निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें। बैंकों में जालसाज सक्रिय हैं। वह लोगों को झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। जगदीशपुरा के मानस नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में वृद्धा व उनकी पौत्री के साथ 24,500 रुपये की धोखाधड़ी हुई। दरअसल, बैंक में मिले दो युवकों ने नोट चेक करने के बहाने महिला के हाथ से नोटों की गड्डी लेकर रुपये पार कर दिए। कुछ देर बाद उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पृथ्वीनाथ कॉलोनी, शाहगंज निवासी राजकुमार ने बताया कि उनकी भतीजी शिवानी अपनी दादी सावित्री देवी के साथ मानस नगर स्थित एसबीआई में रुपये निकालने गई थीं। सावित्री देवी ने 55 हजार रुपये निकाले थे। शिवानी ने रुपये गिन लिए। इसके बाद अपनी सहेली के पास जाकर बात करने लगी। तभी सावित्री देवी के पास दो लोग आकर बैठ गए। वह कहने लगे कि आपके पास जो 50 का नोट है, वो नकली है।

उन्होंने बातों में लगा लिया। दोनों ने सावित्री देवी से नोट चेक करने के बहाने ले लिए। कुछ देर बाद दोनों ने नोट वापस कर दिए। कुछ देर बाद उन्होंने शिवानी को नोट की गड्डी दी। उसने नोट गिने तो 30,500 रुपये ही निकले। यह देखकर वो सन्न रह गईं। उनसे 24,500 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले में थाना जगदीशपुरा में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
डीसीपी सिटी ने बताया कि एटीएम और बैंक में रुपये निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें। अगर वो मदद की बात करता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। किसी अनजान व्यक्ति को अपना डेबिट-क्रेडिट कार्ड न दें। पिन आदि भी नहीं बताएं। अगर बैंक में कोई व्यक्ति दोस्ती करने की कोशिश करता है दूरी बना लें। इस तरह से कोई संदिग्ध नजर आए तो 112 पर कॉल करके अवगत कराना चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें