फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठगों ने 9.43 लाख रुपये का फर्जी लोन कराकर रकम हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ठगों ने सरकारी योजना का फ्री लोन दिलाने का झांसा देकर एक किसान का 9,43,000 रुपये का लोन कराकर उसके खाते से सारी रकम निकाल ली। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला तो पुलिस से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कागारौल निवासी गोपाल सिंह ने प्रार्थनापत्र में लिखा है कि जुलाई 2024 में गांव नागला अजीता में कुछ लोग उनसे मिले थे। बताया था कि भारत सरकार की टीम के सदस्य हैं। सरकार की ओर से किसानों के लिए 50, 000 रुपये का लोन फ्री में दिए जाने की योजना आई है। इसके बाद देवेश सिंह ने आधार कार्ड फोटो, हस्ताक्षर, फोन नंबर आदि दस्तावेज ले लिए गए। बाद में देवेश ने पंजाब नेशनल बैंक दूरा शाखा पर बुलाकर कई अन्य कागजों पर हस्ताक्षर कराए। फिर एक माह बाद किरावली बुलाया। यहां भी कई कागज़ों पर हस्ताक्षर कराकर फाइल में लगा लिए और अपने पास रख लिए। पिछले साल 2 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी उनके घर आए उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी लोन पास होने की शिकायत आई है। जिसमें, गोपाल सिंह का भी नाम है। उनके नाम से 9,43,000 रुपये का लोन निकाला गया है। उनके खाते से 18 अक्तूबर को तीन-तीन लाख रुपये तीन बार में निकाले गए हैं। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर जब बैंक में संपर्क किया तो बैंककर्मियों ने पुलिस में शिकायत करने की कहकर टाल दिया। थाना किरावली में सूचना देने पर पुलिस ने भगा दिया गया। 13 दिसंबर को पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की गई। कोई भी सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय गए। अदालत के आदेश पर थाना फतेहपुर सीकरी में आरोपियों देवेश सिंह, हरेंद्र, राजा उर्फ राजेंद्र, सुनील, विनोद, रामगोपाल, भविष्य और लक्ष्मण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें