फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन का फर्जी बैनाम कर दो लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जमीन का फर्जी बैनामा करके एक महिला से दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बहरोजपुर निवासी आशादेवी का आरोप है कि उसने गांव के ही महेंद्र सिंह के कहने पर अयूब व गुलाम रसूल तथा गाजियाबाद में रह रहे इनके भाई याकूब से दो लाख रुपये में 14 नवंबर 2017 को कृषि भूमि का बैनामा कराया था। बैनामा उपरांत भूमि पर कब्जा करने जब आशा देवी अपने पति अशोक कुमार सक्सेना के साथ मौके पर पहुंची तो पता लगा की भूमि का बैनामा पूर्व में ही विक्रेताओं के पिता आसीन द्वारा वेद राम के हक में किया जा चुका है। जब आशा देवी ने बैनामा की रकम दो लाख रुपये वापस मांगी तो नामजदों ने रकम नहीं दी। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला की अधिवक्ता मंजू सिंह ने बताया है कि घटना के संबंध में न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर थाना अध्यक्ष सिकंदरपुर वैश्य को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें