इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। शातिर ठगों ने युवक से ऑनलाइन आवेदन कराया और कॉल लेटर देकर पूरा भरोसा भी दिलाया। इसके बाद खाते में रकम डलवाई गई।
नौकरी न लगने पर ठगी का एहसास हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना बागवाला में दीपक पुत्र अखिलेश कुमार निवासी गांव मानिकपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप लगाया है कि मोहन गार्डन पश्चिमी दिल्ली निवासी राजकुमार पुत्र शत्रुघ्न पासवान ने 10 जुलाई 2019 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट में ग्रांड स्टांप के पद पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। 12 जुलाई को ऑनलाइन आवेदन कराया और 26 जुलाई को कॉल लेटर घर आया। 31 जुलाई को पीएनबी के खाते में रकम डलवाई गई।