फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों से रहें सावधान, इस तरह बना रहे ठगी का शिकार

Mon, 17 Jun 2019 04:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग और बैंकिंग के लिए पेमेंट एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। साइबर अपराधियों ने लोगों से रकम ट्रांसफर कराने का नया तरीका निकाला है। पेमेंट एप्स में रकम भेजने के बहाने अपने वॉलेट में मनी ट्रांसफर कराकर लोगों को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
साइबर अपराधी लोगों को कॉल करके खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर ठगी तो कर ही रहे हैं। अब उन्होंने एक और तरीका निकाला है। साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अमित कुमार के मुताबिक, पेमेंट एप में एक ऑप्शन होता है।

इससे आप पेमेंट एप से किसी दूसरे व्यक्ति के पेमेंट एप से पैसा लेने के लिए निवेदन कर सकते हैं। इसको रिक्वेस्ट मनी कहते हैं। साइबर अपराधी रिक्वेस्ट मनी करके लोगों को झांसे में लेते हैं। पेमेंट एप में पैसा ट्रांसफर करने के बहाने रिक्वेस्ट मनी करते हैं।
विज्ञापन


इससे एप में एक मैसेज या लिंक पहुंचता है। इसके बाद लोगों को फिर से कॉल करके कहते हैं कि पैसा भेज दिया हैै। बस आपको ओके करना है। लोग रुपये ट्रांसफर करने के निवेदन को समझ नहीं पाते और ओके कर देते हैं। इससे पैसा लोगों के खाते में आने के बजाय, साइबर अपराधी के खाते में पहुंच जाता है।

लोहिया नगर, बल्केश्वर निवासी हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी सुनील अग्रवाल के बेटे आयुष अग्रवाल ने ओएलएक्स पर पुरानी वाशिंग मशीन बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। 13 जून को आयुष के पास एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने मशीन की 4800 रुपये कीमत लगाई।

इसके बाद पेमेंट एप से पैसा भेजने के लिए कहा। आयुष के भीम एप पर रिक्वेस्ट मनी का मैसेज आया। उसके पास फिर से कॉल आया। इस बार उससे ओके करने के लिए कहा गया। सुनील के ओके करते ही रकम ट्रांसफर हो गई।

रकम नहीं आने का झांसा देकर उससे दो बार मैसेज भेजकर ओके पर क्लिक करा लिया। जब आयुष को पता चला तो उसने रकम वापस मांगी। मगर, इस बार कॉल करने वाले ने कहा कि वह एक ओटीपी भेज रहा है। ओटीपी बताने पर रकम ट्रांसफर कर देगा। मगर, छात्र के एप से 15 हजार रुपये और ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम सेल के प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वॉलेट में पेमेंट लेने के लिए किसी ऑप्शन, मैसेज और लिंक पर क्लिक नहीं करना होता है। अगर, कोई व्यक्ति पेमेंट लेने के लिए मैसेज भेजता है तो वह धोखाधड़ी कर रहा है। इस पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें