फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी बहनों के सुसाइड का मामला: आश्रम के लिए जुटाए गए 25 लाख, हड़पने के बाद फिर कभी नहीं लौटा नीरज

Sat, 11 Nov 2023 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में ब्रह्माकुमारी बहनों के सुसाइड के मामले में लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी नीरिज आश्रम के लिए जुटाए गए 25 लाख हड़पने के बाद फिर कभी नहीं लौटा। 
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी बहनों के सुसाइड का मामला: एकता और शिखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम में दो ब्रह्माकुमारी बहनों को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक ब्रह्माकुमारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सुसाइड नोट में चार लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं मुख्य आरोपी नीरज सिंघल की गिरफ्तारी के लिए टीम माउंट आबू भेजी गई है। अभी तक की जांच में आत्महत्या के पीछे उत्पीड़न और 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है।

विज्ञापन


रूपवास, भरतपुर का रहने वाला नीरज करीब 20 साल से एकता व शिखा के साथ जगनेर के केंद्र में रह रहा था। जगनेर में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता केंद्र का निर्माण पूरा होने पर उसने यहीं रहने की बात कही थी। इस पर एकता और शिखा को उनके पिता ने जमीन बेचकर सात लाख रुपये ब्रह्मकुमारीज प्रजापिता केंद्र बनवाने में सहयोग के लिए दिए थे, जबकि 18 लाख रुपये दोनाें बहनों ने दानदाताओं से जुटाए थे। 

यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन


बहनों ने सुसाइड नोट में लिखा है कि केंद्र में साथ रहने वाले नीरज और ब्रह्माकुमारी, अन्य बहनों को धोखा देकर करीब एक वर्ष पहले 25 लाख रुपये लेकर चले गए थे। इस धनराशि को अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में खर्च कर ग्वालियर में एक फ्लैट ले लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों के सुसाइड का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा; चौथे की तलाश जारी

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि मामले में ताराचंद, गुड्डन और ग्वालियर की एक ब्रह्माकुमारी को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नीरज की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें