मैनपुरी। जिला अस्पताल दवा लेने जा रही एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बाइक सवार दो ठगों ने कान के कुंडल और सोने की माला उतरवा ली। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
कालोनी देवपुरा निवासी विमला देवी बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे दवा लेने जिला अस्पताल जा रहीं थीं। वह जब सौ शय्या अस्पताल के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार दो लोगों उन्हें रोक लिया। कहा कि उन्होंने जो जेवर पहन रखे हैं, वह नकली हैं, वह लोग उन्हें इससे भी अधिक वजन के जेवर दे सकते हैं। महिला ठगों की बातों आ गईं और कुंडल और मटरमाला बैग में रखकर बाइक सवारों को दे दीं।
ठगों ने महिला को आगे गली में आकर जेवर ले जाने की बात कही। जब महिला वहां पहुंची तो ठगों ने उन्हें भगा दिया और जेवर लेकर गायब हो गए। ठगी का शिकार हुई महिला काफी देर तक दोनों की तलाश करती रही। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।