भोगांव। फर्जी बैनामा रजिस्टर्ड कराने के मामले में आरोपी को पुलिस ने तहसील से गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी। पुलिस अब अन्य नामजद लोगों की तलाश कर रही है।
थाना क्षेत्र निवासी शिवराम ने सात फरवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनकी चार बीघा जमीन को गांव जलालपुर निवासी बंटू पांडेय ने साजिश कर फर्जी ढंग से अपने नाम रजिस्टर्ड बैनामा करा लिया था। बंटू ने गांव के ही रंजीत कश्यप का फोटो लगाकर उसे शिवराम बताते हुए उक्त बैनामा को रजिस्टर्ड कराया था।
पता लगने के बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं बुधवार को सूचना पर बंटू को तहसील से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने बताया कि फर्जी ढंग से बैनामा कराए जाने के मामले में जो लोग नामजद हैं। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के साथ ही जेल भेजा जाएगा।