फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा खबर से खलबली, विद्युत विभाग को इस्तीफा सौंप गया होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक ही नाम से होमगार्ड और बिजली विभाग में नौकरी कर रहे जालसाज की मुसीबत बढ़ गई है। अमर उजाला में फर्जीवाड़े की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर भिटौना उपकेंद्र पहुंचे अधिशासी अभियंता ने जांच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी होमगार्ड विभागीय अधिकारियों को इस्तीफा सौंपकर चला गया। होमगार्ड विभाग की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

हरिशंकर लगभग 7 साल से होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। इसके अलाव करीब तीन साल से वह बिजली विभाग के भिटौना उपकेंद्र पर सब स्टेशन अधिकारी के रुप में भी नौकरी कर रहा था। दोनों ही विभागों से वह मानदेय भी लेता रहा। शिकायत के बाद इस मामले में खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो दोनों ही विभागों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल के निर्देश पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार जांच करने भिटौना केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अवर अभियंता से पूरा रिकॉर्ड मांगा। दोपहर को बिजलीघर पहुंचा होमगार्ड विभागीय अधिकारियों को इस्तीफा सौंप गया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कमांडेंट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
होमगार्ड कमांडेंट को जानकारी मिली है कि होमगार्ड सोरों कोतवाली में तैनात है। कमांडेंट ने कमंाडर और सोरों पुलिस से जानकारी मांगी है कि होमगार्ड ने कब कब ड्यूटी की है और उस आधार पर कितना मानदेय लिया है। यह भी जानकारी की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं उसने होमगार्ड और बिजली विभाग में एक साथ ड्यूटी कर मानदेय लिया हो।
- होमगार्ड लगभग ढाई तीन साल से बिजली विभाग में नौकरी कर रहा है। हमने अवर अभियंता से पूरी रिपोर्ट मांगी है। जानकारी हुई है कि वह निरंतर ड्यूटी पर आ रहा था। होमगार्ड ने बिजली विभाग से इस्तीफा दे दिया है। - सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत।
- जानकारी मिली है कि होमगार्ड सोरों कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी करता था। उसने कब कब ड्यूटी की इसकी पूरी जानकारी पुलिस से मांगी जा रही है। बिंदुवार जांच पूरी होगी। - अजय कुमार, कमांडेंट होमगार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें