फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामे में फर्जीवाड़ा: रजिस्ट्री दफ्तर में बदल गई चौहद्दी, जमीन हड़पने की साजिश; डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Fri, 07 Feb 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बैनामा में चौहद्दी बदलकर जमीन हड़पने की साजिश की गई। मामले में पीड़ित को साथ लेकर डीएम से कार्रवाई के लिए फतेहाबाद विधायक खुद पहुंचे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील निबन्धन भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने पहले हुए बैनामा की रजिस्ट्री दफ्तर में चौहद्दी बदल गई। जमीन हड़पने की साजिश और फर्जीवाड़े की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को फतेहाबाद विधायक पीड़ित के साथ डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ने एसीपी फतेहाबाद से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद मौजा के लाइकापुरा निवासी शशिकांत ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को बताया कि उसने 30 सितंबर 2024 को नियाज अहमद निवासी मोहल्ला पठान से गाटा संख्या 811 में रकबा 88.88 वर्ग मीटर भूमि का चार लाख रुपये में बैनामा कराया था। बैनामा के वक्त भूखंड की चौहद्दी में दक्षिण दिशा में करन सिंह का खेत था।

सब रजिस्ट्रार कार्यालय से प्रमाणित प्रति में काट-छांट की गई। अलग से टाइपिंग कर उसमें रघुवीर सिंह का खेत दर्शाया दिया। जबकि मौके पर करन सिंह का खेत है। पीड़ित ने बताया कि जब वह भूखंड पर पहुंचा तो कब्जा नहीं दिया। विधायक फतेहाबाद छोटे लाल वर्मा ने डीएम से मामले की जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


फर्जी बैनामों से बेच दिए प्लाॅट
पट्टी पचगई स्थित अमर एस्टेट फेज-2 में 4 हिस्सेदारों पर फर्जी बैनामों से प्लॉटिंग करने के आरोप हैं। बृहस्पतिवार को छत्तापुरा निवासी रोहतान सिंह ने डीएम से शिकायत कर एसआईटी से जांच कराने की मांग की। रोहतान सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल 2012 को मौजा पट्टी पचगई खसरा नंबर 104 खाता संख्या 68 में 10,373 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा विक्रेता राम निवास से महेश गुप्ता, विनोद अग्रवाल, रोहतान सिंह, मोहम्मद असलम और विपिन गुप्ता कुल पांच क्रेताओं के नाम कराया था। अमर एस्टेट फेज-2 कॉलोनी बनाई। जिसमें कुल 477 वर्ग गज भूमि पांचों हिस्सेदारों ने बेची। बाकी प्लॉट रोहतान सिंह को बिना बताए 4 हिस्सेदारों ने फर्जी बैनामों से बेच दिए।

पोइया में सरकारी जमीन पर बनाया ढाबा
पोइया ग्राम पंचायत की प्रधान मिथलेश देवी ने बृहस्पतिवार को डीएम को बताया कि गाटा संख्या 1835, 1836 व 1837 रकवा 3000 वर्ग मीटर ग्राम सभा भूमि है। जिस पर जुल्फीखान ने कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा ढाबा का निर्माण करा लिया है। ध्वस्त कराया जाए। एसआईटी से जांच कराकर केस भी दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें