फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधार बनवाने जा रहे हैं तो सावधान! मुफ्त काम के भी वसूल रहे रुपये, केंद्र प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत

Sat, 10 Oct 2026 11:40 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के खंदारी चौराहे स्थित आधार सेवा केंद्र के बाहर साइबर कैफे संचालकों पर मुफ्त अपॉइंटमेंट के लिए 50 से 300 रुपये वसूलने और फर्जी अपॉइंटमेंट देने का आरोप लगा है। केंद्र प्रबंधन ने न्यू आगरा पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
आगरा में आधार केन्द्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी चौराहे स्थित आधार सेवा केंद्र के बाहर कई साइबर कैफे संचालक धोखाधड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि वे फर्जी अपॉइंटमेंट देने के साथ मुफ्त सेवाओं के लिए भी रुपये वसूल रहे हैं। केंद्र प्रबंधन ने इस मामले में न्यू आगरा पुलिस को तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्र प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि ये कैफे बड़े बोर्ड लगाकर नागरिकों को रोकते हैं। वे अवैध रूप से आधार संबंधी कार्य करते हैं। मुफ्त अपॉइंटमेंट के लिए 50 रुपये से 300 रुपये तक लेते हैं। स्लॉट पूरा होने पर पुराने अपॉइंटमेंट को संपादित कर फर्जी अपॉइंटमेंट देते हैं। आधार सुधार और नए आधार के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूल रहे हैं।

इससे लोगों के आधार ओटीपी का डाटा दुरुपयोग होने की संभावना है। आधार सेवा केंद्र पर डेमोग्राफी अपडेटेशन के 75 रुपये और बायोमीट्रिक के 125 रुपये निर्धारित हैं। फर्जी अपॉइंटमेंट स्कैन होने पर कर्मचारियों को अपनी जेब से फीस भरनी पड़ती है। जरा सी अनदेखी पर कर्मचारी की आईडी ब्लॉक हो सकती है। प्रबंधन ने जिलाधिकारी और पुलिस से इन कैफे का संचालन बंद कराने की अपील की है।
विज्ञापन


 एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। थाना न्यू आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें