आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन पूर्व छात्रों के लिए अलपासो फुटबॉल टूर्नामेंट करा रहा है। शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए एकतरफा मैच में फ्रांसिस एवेंजर्स ने जीत हासिल की। पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड पहले ही फाइनल में स्थान बना चुके हैं।
फ्रांसिस एवेंजर्स ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 5-1 से पराजित कर टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टार्स वर्ग की फ्रांसिस एवेंजर्स टीम के एश्ले जॉन, आदित्य सिंह, रोहन वर्मा और उत्कर्ष ने 1-1 गोल किए। लीजेंड्स वर्ग में फ्रांसिस एवेंजर्स के पुष्कर शुक्ला और पीटर्स सुपरकिंग्स के अक्षय मित्तल ने 1-1 गोल किए। मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार्स वर्ग का रोहन वर्मा को दिया गया। निर्णायक की भूमिका अनिल राजन, परमजीत सिंह, मनोहर सिंह, सोनू वर्मा, उपदेश भदौरिया और शरद उपाध्याय ने निभाई।
इस दौरान डॉ. प्रशांत लवानिया, धीरेंद्र सिंह, भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, सीए अनमोल कोहली, दीपक अग्रवाल, हर्ष महाजन, उदय गोयल, कौशलेंद्र सिंह, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
फाइनल आज
टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को शाम 4 बजे सेंट पीटर्स मैदान पर खेला जाएगा। इसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी होंगे।