फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीआई में प्रवेश के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 12 Sep 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए रिक्त सीटों पर चौथे चरण की प्रवेश प्रकिया बुधवार से शुरू हो गई। इस चरण के लिए नए छात्र 15 सितंबर तक अपने आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ पूर्व में आवेदन कर चुके छात्र अपना विकल्प चयन कर सकेंगे। जिले में दो राजकीय एवं 25 निजी आईटीआई संचालित हैं। इनमें तीसरे चरण के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सीटें रिक्त रह गई है। सीटों के रिक्त रह जाने पर व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग ने नए छात्रों को आवेदन करने का मौका दिया है। वहीं जो छात्र पूर्व में सीट आवंटन के बाद प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं वे भी विद्यालय का चयन कर सकते हैं। जिले में किसरौली में संचालित राजकीय आईटीआई में 15 ट्रेडों के लिए 488 सीट निर्धारित है। इस संस्थान में 235 सीटें अभी भी खाली हैं। राजकीय आईटीआई पटियाली में 12 ट्रेडों में 228 सीट हैं। इसमें 102 सीटें अभी भी खाली चल रही हैं। राजकीय आईटीआई किसरौली के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि प्रवेश के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित तिथि तक छात्र अपने आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें