फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ई-रजिस्ट्री के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल, तहसीलों में काम ठप; 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व अटका

Fri, 19 Jun 2026 09:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ई-रजिस्ट्री के विरोध में जिले की सभी तहसीलों में चौथे दिन भी अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप वेंडरों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य ठप पड़ गए, जिससे 6 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अटक गया और आम लोगों के जरूरी काम प्रभावित हुए।
विज्ञापन
ई-रजिस्ट्री के विरोध में चौथे दिन भी हड़ताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ई-रजिस्ट्री के विरोध में जिले की सभी तहसीलों में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक कातिब और स्टांप वेंडर्स बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे न्यायिक और निबंधन (रजिस्ट्री) कार्य नहीं होने से पक्षकार और फरियादी बैरंग लौटने के लिए मजबूर हुए। स्टांप से 6 करोड़ से अधिक की राजस्व आय रुक गई, मुकदमों का निस्तारण भी ठप है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत


सामूहिक कार्य बहिष्कार से सदर तहसील में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। दूर-दराज से आए फरियादियों और आम जनता को भारी परेशानी हुई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू नाथ वर्मा और महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि हड़ताल अनिश्चितकाल की है। सरकार को हमारी मांगों पर ध्यान देना चाहिए, यह आजीविका का सवाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से खिल उठे आगरा के कारोबारी, जूता-हैंडीक्राफ्ट निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार
विज्ञापन



आक्रोशित वकीलों और दस्तावेज लेखकों ने निबंधन मंत्री का विरोध भी किया। हड़ताल के कारण जमीनों की खरीद-फरोख्त रुकने से आम जनता के जरूरी काम भी अटक गए हैं। प्रदर्शन में दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष राम उपाध्याय, मुख्य संरक्षक रामकुमार रावत, लाल बहादुर राजपूत, राजीव उपाध्याय, आशू यादव व मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - 

1-  
UP: आगरा के फुटवियर और पेठा के बाद अब ब्रश, चांदी और जरदोजी की बारी; ओडीओपी में शामिल करने का प्रस्ताव

2- 45 किलो प्राचीन सिक्के गायब: महादेव मंदिर की खुदाई में मटकों में मिला था खजाना, एसडीएम के बयान से आया नया मोड़

3-  LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
4-   Agra: रात के अंधेरे में कुत्तों के झुंड ने किसान को नोचा, रातभर तड़पता रहा बुजुर्ग; सुबह अस्पताल में हो गई मौत



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें