फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से जेवर चोरी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। ग्राम गढ़सान में शादी समारोह से दूल्हे के रिश्तेदार का जेवरों से भरा बैग चोरी करने के चौथे आरोपी को भी पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 30 हजार रुपये, चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सैंया योगेंद्र सिंह के मुताबिक 14 मई को ग्राम गढ़सान में हरीओम शर्मा की पुत्री आयुषी की शादी थी। दुल्हा गौतम के रिश्तेदार उमाशंकर पाराशर निवासी गढ़ी गुसाईं, थाना फतेहाबाद चढ़ावे के लिए लाए जेवरों का बैग लिए थे। जिसे बरात में शामिल बदमाशों ने चोरी कर लिया था। मामले में शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि ज्ञानेंद्र निवासी चमरौली, थाना ताजगंज फरार हो गया था। जिसे सोमवार की रात पुलिस ने पकड़ा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक छह अप्रैल को माही स्कूल के पास से दीवान सिंह निवासी सोन, खेरागढ़ से लूटी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें