फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्यामो मोड़ पर चार युवकों ने दुकानदार को धमकाया, चलाई गोली, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज के श्यामो मोड़ पर सिगरेट नहीं मिलने पर चार युवकों ने एक दुकानदार को धमकाया। विरोध पर गोली चला दी। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने दो हमलावरों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भाग निकले।
विज्ञापन

घटना रात करीब 10ः30 बजे की है। श्यामो के दीवान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी डेयरी के पास दुकान भी है। वह दुकान पर बैठे थे। पास में दो युवक एक ट्रक चालक से झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान कार से उन युवकों का एक साथी और वहां आ पहुंचा। तीनों युवक उनकी दुकान पर आए। सिगरेट मांगी, उन्होंने कहा कि सिगरेट नहीं है। युवकों को यह बात नागवार गुजरी। वह गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो धमकाने लगे।
आरोप है कि कुछ ही देर में युवकों का एक और साथी पहुंचा और तमंचा लगा दिया। इसके बाद फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ पहुंचे। भीड़ ने दो हमलावरों को दबोच लिया। बाइक और कार सवार हमलावर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि सचिन धाकरे, भानुप्रताप, सुखवीर सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। भीड़ ने सैंया निवासी सचिन धाकरे और भानुप्रताप (राजपुर चुंगी) को पकड़ा और दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें