ताज पर गर्मी से पर्यटकों की तबीयत हुई खराब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। ताजनगरी में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण मंगलवार को ताजमहल देखने आए चार पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। पर्यटकों की हालत खराब होते ही उनके परिजन परेशान हो गए। अमरोहा की साहिराम को उल्टी व दस्त, राजस्थान के अजय कुमार शर्मा को बुखार, बरेली के शुभम को उल्टी, संभल की ईरम को सिरदर्द के साथ चक्कर आने की समस्या हुई। सभी पर्यटकों को तुरंत ताज पश्चिमी गेट स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं।