फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एडीए की चार हजार संपत्तियों पर संकट, 610 आवंटन होंगे निरस्त; जानें क्या है वजह

Tue, 23 Jul 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एडीए से 11 योजनाओं में भूखंड व भवन आवंटित कराने के बाद आवंटियों ने रकम ही नहीं चुकाई। आवंटियों को नोटिस दिए गए, इसके बाद भी बकाया जमा नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन
ADA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) भवन व भूखंड आवंटित कराने के बाद आवंटियों ने संपत्तियों का मूल्य नहीं चुकाया। ऐसे 4141 आवंटियों पर 193 करोड़ रुपये बकाया है। पहले चरण में 610 आवंटियों की संपत्ति का आवंटन निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर 65 करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन




 

एडीए ने शास्त्रीपुरम, ताजनगरी सहित 12 योजनाओं में 10 हजार से अधिक संपत्तियों का आवंटन किया था। दस-दस साल बाद भी आवंटियों ने रुपये जमा नहीं कराए। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए, जिसके बाद 4662 संपत्तियां चिह्नित की गईं। जिनमें 4141 आवंटियों पर 193 करोड़ रुपया बकाया निकला।

 

इनके विरुद्ध चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि पहले चरण में 610 ऐसे आवंटी चिह्नित किए हैं जिन्होंने बहुत कम रकम जमा की है। बार-बार नोटिस के बाद भी जमा नहीं कर रहे हैं। आवंटन निरस्त कर दोबारा नए सिरे से ऐसी संपत्तियों का आवंटन किया जाएगा।

 

किस योजना में कितना बकाया
- शास्त्रीपुरम में 346 आवंटियों पर 39.97 करोड़ रुपये।
- ताजनगरी फेज-1 में 54 आवंटियों पर 7.73 करोड़ रुपये।
- ताजनगरी फेज-2 में 132 आवंटियों पर 10.78 करोड़ रुपये।
- कालिंदी विहार में 54 आवंटियों पर 5.18 करोड़ रुपये।
- जवाहरपुरम में 24 आवंटियों पर 1.65 करोड़ रुपये।

 
विज्ञापन

इन योजनाओं में हुआ था आवंटन
- शास्त्रीपुरम, ताजनगरी फेज-1 व 2, कालिंदी विहार, जवाहरपुरम, शमसाबाद योजना, इंद्रापुरम, शाहगंज फ्रेंड्स कॉलोनी, यातायात नगर, एडीए हाईट्स ताजनगरी, जूता प्रदर्शनी केंद्र। इन सभी योजना में 4141 आवंटियां पर एडीए का 193 करोड़ रुपया बकाया है। दूसरे व तीसरे चरण में इन योजनाओं में आवंटियों की संपत्तियाें को निरस्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें