फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षक निलंबित, दो शिक्षामित्र पर भी कार्रवाई

Thu, 13 Aug 2020 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित थी
  • शिक्षामित्र ने किए थे सभी के हस्ताक्षर 
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। एक शिक्षामित्र का मानदेय रोका है और एक शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय काटा गया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका, तीन सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित मिले थे। वहीं, विद्यालय में उपस्थित शिक्षामित्र ने ही रजिस्ट्रर पर अनुपस्थित पूरे स्टाफ के हस्ताक्षर किए थे। 

खंड शिक्षा अधिकारी, अछनेरा ने 27 जुलाई को प्राथमिक विद्यालय, अर्रुआ खास का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय शिक्षामित्र नीरज और मनीषा पाराशर उपस्थित थीं। प्रधानाध्यापिका पारुल पुंडीर, सहायक अध्यापकों में शैलेंद्र कुमार, ज्योति गुप्ता, सुनैना शर्मा व शिक्षामित्र लेमलता बिना किसी सूचना और प्रार्थनापत्र के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर देखने पर पता चला कि शिक्षामित्र नीरज ने अनुपस्थित प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापकों व शिक्षामित्र के हस्ताक्षर कर दिए थे। इसे नीरज ने स्वीकार किया और लिखित स्पष्टीकरण भी दिया।  खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने पारुल पुंडीर, शैलेंद्र कुमार, ज्योति गुप्ता, सुनैना शर्मा को निलंबित कर दिया है।

शिक्षामित्र हेमलता का अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन काटा गया है। नीरज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। निलंबित शिक्षक निलंबन अवधि में संबंधित विद्यालय से ही संबद्ध रहेंगे। दस अगस्त को यह आदेश जारी किया गया। बिचपुरी के खंड शिक्षा अधिकारी समर अब्बास जैदी को जांच सौंपी गई है। 15 दिन के अंदर आरोपपत्र जारी कर आख्या बेसिक शिक्षा अधिकारी को देनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें