फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवि में आए चार रूसी छात्र, भारतीय मॉस्को के लिए रवाना

Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय और रूस के एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय के बीच छात्र विनिमय कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत रूसी छात्र आगरा पहुंचे हैं, जबकि भारतीय छात्र मॉस्को के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन

एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय, मॉस्को से चार छात्र 16 फरवरी को तीन माह के विशेष शैक्षणिक सत्र के लिए आए हैं। वे हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का अध्ययन करेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के तीन छात्र 18 फरवरी को मॉस्को में रूसी भाषा एवं संस्कृति का अध्ययन करने के लिए रवाना हुए हैं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने इसे विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बताया। निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर और समन्वयक डॉ. प्रदीप वर्मा ने इसे वैश्विक शैक्षिक सहयोग की पहल कहा। इससे पहले 14 जनवरी को रूस के हर्जन स्टेट पेडागोजिकल यूनिवर्सिटी के साथ भी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सहयोग पर वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें