फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित हत्याकांड में चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर में शनिवार की शाम खेत में पानी जाने के विवाद में गोली मारकर की सुमित की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भतीजे आदित्य समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। एक आरोपी सोमवीर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गांव में तनाव के मद्देनजर रविवार को फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन

खंदौली के बहरामपुर में बारिश से उफनाए तालाब का पानी खेत में चले जाने के विवाद में शनिवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान की गई फायरिंग से सुमित (28) की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने भोला उर्फ सुखवीर, आदित्य उर्फ एवी, सोमवीर और छोटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मुख्य आरोपी आदित्य के ताऊ सोमवीर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इधर, सोमवार को दोपहर बाद सुमित का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पिकेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें