फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, नाबालिग चला रहा था कार, दो की मौत

Sun, 29 May 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बिचपुरी के अमरपुरा मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को कार ने रौंद दिया। बताया गया कि कार काफी तेजी से चल रही थी।
 
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद आरोपी की कार के पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  बिचपुरी मार्ग पर रविवार सुबह साढ़े छह बजे टहलने निकले चार लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। कार नाबालिग छात्र चला रहा था। उसके दो दोस्त भी कार में थे। पहले कार की टक्कर एक व्यक्ति को लगी। हादसे के बाद कार भगाने के चक्कर में तीन और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि अमरपुरा निवासी 45 वर्षीय पप्पू लोधी डीजे का काम करते थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह टहलने निकले थे। मोहल्ले के ही कैलाशी, सचिन और शंकरलाल भी उनके साथ थे। चारों बिचपुरी मार्ग पर एक खोखे के पास खड़े थे। 

बोदला की तरफ से आई थी कार 

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बोदला की तरफ से फिएट कार आई। उसने पहले पप्पू लोधी को टक्कर मारी। वह उछलकर दूर जा गिरे। इसके बावजूद चालक ने कार को नहीं रोका। कार भगाने के दौरान कैलाशी, सचिन और शंकरलाल को भी टक्कर मार दी। पप्पू लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जुटे लोगों ने कार में चालक  सहित तीन नाबालिगों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तीनों घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां शंकर लाल ने रविवार शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

जुट गई लोगों की भीड़ 

हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग आ गए और रोष जताया। हंगामे की सूचना पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया, कार्रवाई का आश्वासन दिया, इस पर लोग मान गए और घर चले गए। पुलिस ने आरोपी चालक सहित अन्य को थाने भेजा।
 

दो दोस्तों के साथ निकला था छात्र

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक पप्पू लोधी के परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई। इस पर हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गाड़ी शाहगंज क्षेत्र का 11वीं का 17 वर्षीय छात्र चला रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ठेकेदार हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। वे अपने अन्य दोस्त के पास जा रहे थे। बिचपुरी मार्ग पर अचानक एक ऑटो सामने आ गया। उसे बचाने का प्रयास किया। कार सड़क किनारे खड़ी बाइक में घुस गई। बाइक सीधे एक राहगीर से टकरा गई। छात्र के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। मुकदमा हादसे की धारा में लिखा है। मगर, अब गैर इरादतन हत्या की धारा की वृद्धि की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें