फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पालूत कुत्ता भौंकता था तो बोरे में बंदकर नदी में फेंककर मार डाला, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

चार लोगों ने पालतू कुत्ते को पहले बोरे में बंद किया। इसके बाद उसे नदी में फेंक दिया, जिससे वह मर गया। सेवानिवृत्त फौजी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
कोतवाली जैथरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। जैथरा क्षेत्र के गांव सिराऊ में रास्ते से गुजरने पर कुत्ता भौंकता था तो चार लोगों ने उसे मार डाला। आरोपियों ने कुत्ते को पहले बोर में बंद कर लिया। इसके बाद नदी में फेंक दिया। इस मामले में सेवानिवृत्त फौजी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


गांव सिराऊ निवासी रामसरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका एक पालतू कुत्ता था। 15 नवंबर को वह अचानक कहीं लापता हो गया। उसे पूरे गांव और सभी संभावित स्थानों पर खोज किया। उन्होंने बताया कि गांव के नीरज, विनोद, सुदीप और संजीत उसे बोरे में बंदकर ले गए। इसके बाद नदी में फेंक दिया, जिससे कुत्ता मर गया। 

रामसरन ने बताया कि उनका पालतू कुत्ता आरोपियों पर भौंकता था, जिसके चलते उक्त लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुत्ते की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता किया जा रहा है कि आरोप कितने सहीं हैं और इसके क्या साक्ष्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें