फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता तय करने दिल्ली जा रहा था परिवार, हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत

Mon, 16 Jul 2018 07:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में रविवार की सुबह एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-113 के पास खड़े कंटेनर में पीछे से होंडा सिटी कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटे समेत सभी चार लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


कानपुर का यह परिवार बेटी का रिश्ता तय करने के लिए दिल्ली जा रहा था। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने बमुश्किल शवों को कार से निकाला। मृतकों की पहचान मोबाइल पर पड़ी मिस्ड कॉल पर फोन करने से हो सकी। 

कानपुर के अहमद नगर निवासी मैनुद्दीन (62) पुत्र मुसाफिर अली भतीजी अफरोज जहां का रिश्ता तय करने के लिए दिल्ली के लिए निकले। कार को मैनुद्दीन का भतीजा अब्दुल रहीम (24) पुत्र अब्दुल वहीद चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार बनी काल

कार में अब्दुल की मां शाहजहां बेगम (45) और अब्दुल की मौसी शाहजहां खातून (42) पत्नी मुजाहिद भी सवार थीं। यह सभी रविवार की सुबह छह बजे कानपुर से निकले। कार तेज रफ्तार से जा रही थी। 

एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-113 के पास राया कट पर पहुंचते ही चालक ने हैंड ब्रेक और ब्रेक एक साथ लगाए, जिसके चलते कार पूरी तरह से घूमकर पीछे की तरफ से कंटेनर में जा घुसी। इससे कार सवार चारों की मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची राया पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसे लोगों के शवों का निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोबाइल पर पड़ी मिस्ड कॉल को देख पुलिस ने संपर्क किया तो मृतकों की पहचान हो सकी। 

एसएसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने के चलते कार खड़े ट्रक में पीछे से घुसी है। वहीं बेटी का रिश्ता तय करने जा रहे मैनुद्दीन, पत्नी, बेटे और साली की मौत से उनके घरों में कोहराम मचा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें